LOADING

Type to search

डिजिटल हेल्थ की ओर बड़ा कदम: सीएचओ को टैबलेट वितरण, गांव-गांव बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं

Health

डिजिटल हेल्थ की ओर बड़ा कदम: सीएचओ को टैबलेट वितरण, गांव-गांव बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं

Share

उदयपुर, 6 मई: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को राज्य सरकार द्वारा टैबलेट वितरित किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि यह कदम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन, पारदर्शिता और त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इससे जमीनी स्तर पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सकेगा।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि इस पहल से सीएचओ सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे, जिससे मरीजों की जानकारी, उपचार और विभिन्न योजनाओं की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।
जिला एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. प्रणव भावसार ने बताया कि टैबलेट के माध्यम से डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड (DHR) तैयार किए जाएंगे, जिसमें मरीजों का पूरा चिकित्सा इतिहास और आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) सुरक्षित रहेगा। साथ ही, गैर-संचारी रोगों (NCD), मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) और अन्य कार्यक्रमों की रियल-टाइम रिपोर्टिंग संभव होगी।
इसके अलावा ई-संजीवनी जैसे टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म के जरिए ग्रामीण मरीज विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे। स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण मॉड्यूल और सरकारी दिशा-निर्देश भी डिजिटल माध्यम से तुरंत उपलब्ध होंगे। अधिकारियों ने डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और दैनिक डेटा प्रविष्टि को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *