LOADING

Type to search

काली पहाड़ी में फिर भड़की भीषण आग, हजारों पेड़ जले

Local

काली पहाड़ी में फिर भड़की भीषण आग, हजारों पेड़ जले

Share

मावली रोड एक घंटे जाम, दो दिन में दूसरी घटना से साजिश की आशंका
उदयपुर, 2 मई:
वल्लभनगर क्षेत्र स्थित काली पहाड़ी रावला के जंगल में शनिवार दोपहर एक बार फिर भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। दोपहर करीब 3 बजे लगी आग तेज हवाओं के चलते तेजी से फैलकर मुख्य सड़क तक पहुंच गई, जिससे मावली-वल्लभनगर रोड पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। घने धुएं के कारण दृश्यता शून्य हो गई और हादसे का खतरा बना रहा।
सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम 6 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान ग्रामीणों ने भी झाड़ियों और पानी की बाल्टियों से आग को आबादी की ओर बढ़ने से रोकने में अहम भूमिका निभाई।
आग में हजारों छोटे-बड़े पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि गुरुवार को भी इसी क्षेत्र में आग लगी थी, जिसमें करीब 200 बीघा वन क्षेत्र प्रभावित हुआ था।
लगातार दूसरी बार आग लगने से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। वन विभाग और पुलिस आग के कारणों की जांच कर रहे हैं। बार-बार एक ही स्थान पर आग लगने से साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *