राजेश खन्ना को सुरों की मंडली ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि
Share
सदाबहार गीतों से गूंजा मधुश्री ऑडिटोरियम, 30 कलाकारों ने बांधा समां
उदयपुर, 19 जुलाई: हिंदी सिनेमा के प्रथम सुपरस्टार राजेश खन्ना की पुण्यतिथि पर सुरों की मंडली संस्था (वरिष्ठ विंग) की ओर से अशोका पैलेस स्थित मधुश्री ऑडिटोरियम में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 30 कलाकारों ने राजेश खन्ना पर फिल्माए गए सदाबहार गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को स्वर्णिम दौर की यादों से रूबरू कराया। मुख्य अतिथि डॉ. श्रद्धा गट्टानी और विशिष्ट अतिथि डॉ. ईशा जेठानी ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय फिल्म संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महान कलाकारों को संगीत के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित करना और संगीत प्रेमियों को एक मंच पर लाना है। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार बापना ने किया, जबकि संयोजन हेमा जोशी और एच. काज़ी ने संभाला।
