LOADING

Type to search

पर्यावरण बचाने का संकल्पः अणुव्रत समिति की महिलाओं ने संभाली जागरूकता की कमान

socal

पर्यावरण बचाने का संकल्पः अणुव्रत समिति की महिलाओं ने संभाली जागरूकता की कमान

Share

उदयपुर, 2 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से अणुव्रत समिति उदयपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आमजन को एयर कंडीशनर (एसी) का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
समिति अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा ने कहा कि बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह बिजली की बचत और ऊर्जा संरक्षण के प्रति सजग बने। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केवल जागरूकता तक सीमित न रहकर पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस और दीर्घकालिक कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि समिति वर्षभर अणुव्रत वाटिकाओं के निर्माण और हरित विकास से जुड़े अभियान चलाएगी। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए आमजन में कपड़े के थैले भी वितरित किए जाएंगे।
समिति के उपाध्यक्ष सुनील इंटोदिया ने कहा कि प्रकृति मानव जीवन की अमूल्य धरोहर है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वहीं उपाध्यक्ष राजेंद्र सेन ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का अवसर है। हमें प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग आवश्यकता के अनुसार और न्यूनतम स्तर पर करना चाहिए, ताकि पर्यावरणीय संतुलन बना रहे।
समिति की मंत्री लक्ष्मी कोठारी ने जानकारी दी कि विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को प्रातः 7रू30 बजे गुलाबबाग स्थित कमलतलाई पर सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक आर.के. जैन की विशेष वार्ता आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और हरित जीवनशैली को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने और समाज के हर वर्ग तक जागरूकता पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक दिन पर्यावरण दिवस मनाना नहीं, बल्कि वर्षभर प्रकृति संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच और व्यवहार विकसित करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *