उदयपुर में होने थी शाही शादी, 17 करोड़ बुक किया था सितारा होटल
Share
पुणे में मंगेतर ने डेस्टिनेशन वेडिंग से पहले कर दी हत्या
उदयपुर, 24 जून: झीलों की नगरी उदयपुर में नवंबर 2026 में प्रस्तावित 17 करोड़ रुपये की एक भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग शादी से पहले ही सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गई। पुणे के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट समूह के 26 वर्षीय डायरेक्टर केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार केतन और सिया की शादी उदयपुर के एक लक्जरी पैलेस में होनी थी। समारोह के लिए करीब 17 करोड़ रुपये का बजट तय था और मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड विमान भी बुक किए गए थे। लेकिन शादी से कुछ माह पहले ही केतन की महाराष्ट्र के लोहगढ़ किले में खाई में गिरने से मौत हो गई।
शुरुआत में इसे हादसा माना गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में 33 डिग्री तापमान के बीच हुडी पहनकर घूम रहे एक संदिग्ध युवक पर पुलिस को शक हुआ। जांच में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार सिया और चेतन के बीच प्रेम संबंध थे तथा दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
जिस पैलेस में शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब इस चर्चित हत्याकांड की चर्चा हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
