LOADING

Type to search

भीलों का बेदला में भादवी बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब

socal

भीलों का बेदला में भादवी बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Share

हजारों श्रद्धालुओं ने किए रामदेवजी के दर्शन, प्रसिद्ध गवरी का हुआ मंचन
उदयपुर, 13 सितंबर:
भीलों का बेदला गांव स्थित रामदेवजी मंदिर परिसर में रविवार को भादवी बीज के अवसर पर पारंपरिक मेले का आयोजन हुआ। मेले में प्रतापपुरा, बेदला, सबलपुरा, अंबेरी, सापेटिया, ब्राह्मणों का गूड़ा और मेहरों का गूड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हजारों श्रद्धालुओं ने रामदेवजी के दर्शन किए और मेले का आनंद लिया।
मेले में बेदला गांव की प्रसिद्ध गवरी का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु जुटे। मेले में विभिन्न प्रकार की स्टॉलें लगाई गईं। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया और धार्मिक वातावरण में उत्साह के साथ भाग लिया।
मठ के लोगों के अनुसार, यहां कई वर्षों से प्रत्येक वर्ष भादवी बीज पर मेले का आयोजन होता आ रहा है। यह स्थान आदिवासी समाज के सात गांवों के मठ के रूप में भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मंदिर परिसर में रामदेवजी, महादेवजी, हनुमानजी एवं माताजी की प्रतिमाएं स्थापित हैं।
मठ के लोगर लाल गमेती ने बताया कि भादवी बीज पर रात्रि में जागरण और सामूहिक भोजन का भी आयोजन किया जाता है। मेले को सफल बनाने में पुजारी देवीलाल गमेती सहित लोगर लाल गमेती, भगवान लाल, पुष्करजी, कमलजी, गंगारामजी, रूपलालजी, दीपलालजी, नाथूलालजी, गणेशलाल, राजेंद्रजी सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *