LOADING

Type to search

सुर संगम में चुलबुले गीतों के साथ आशा भोंसले को श्रद्धांजलि, श्रोताओं ने उठाया आनंद

Local

सुर संगम में चुलबुले गीतों के साथ आशा भोंसले को श्रद्धांजलि, श्रोताओं ने उठाया आनंद

Share

उदयपुर, 12 अप्रैल: शहर के उभरते सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप के मासिक कार्यक्रम में इस बार हास्य-रस से भरपूर कॉमेडी गीतों के माध्यम से पार्श्वगायिका आशा भोंसले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की थीम नोक-झोंक, छेड़छाड़ और हल्के-फुल्के हास्य गीतों पर आधारित रही, जिसमें करीब तीन घंटे तक 18 कलाकारों ने 36 गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के चेहरे से हंसी गायब हो रही है, ऐसे में संगीत के जरिए खुशी के पल देना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। कार्यक्रम की शुरुआत पवन शर्मा और सी.पी. गंधर्व के गीतों से हुई, जबकि अंबालाल साहू, हिम्मत सिंह, कविता सांखला, सुरेंद्र दत्त व्यास, प्रियंका चुंडावत सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।
युगल गीतों में सी.पी. गंधर्व और वीनू वैष्णव की प्रस्तुति ने खासा आकर्षण पैदा किया, वहीं “जाने कहां मेरा जिगर गया जी” जैसे गीतों पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों का स्वागत भी किया गया।
अंत में सभी कलाकारों ने आशा भोंसले के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन का संचालन प्रिंस डायमंड ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सी.पी. गंधर्व ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *