LOADING

Type to search

डॉक्टर्स डे पर सुरों की अनूठी महफिल, मधुश्री में गुनगुनाएँगे शहर के चिकित्सक

socal

डॉक्टर्स डे पर सुरों की अनूठी महफिल, मधुश्री में गुनगुनाएँगे शहर के चिकित्सक

Share

पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी होंगे मुख्य अतिथि, जीवनरक्षक डॉक्टरों का होगा सम्मान
उदयपुर, 30 जून:
संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी सुरों की मंडली संस्था द्वारा 1 जुलाई (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर एक विशेष संगीतमय एवं सम्मान समारोह का आयोजन सायं 4:00 बजे मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, शोभागपुरा, 100 फीट रोड, उदयपुर में किया जाएगा।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा। समारोह की विशेषता यह रहेगी कि सम्मानित चिकित्सक स्वयं अपनी मधुर आवाज़ में अपने पसंदीदा गीत प्रस्तुत कर अपनी गायन प्रतिभा का परिचय देंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री एवं सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स तथा आरआर डेंटल कॉलेज के चेयरमैन हरीश राजानी होंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में बीसीआई के मुख्य सलाहकार देवेंद्रसिंह, फिरोज भाई एवं रशीदा जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान उदयपुर के प्रसिद्ध एंटीक वस्तुओं के संग्रहकर्ता भूपेंद्र मल्हारा को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक रमेश दतवानी ने बताया कि संगीतमय प्रस्तुतियों में डॉ. राजीव पंड्या, डॉ. उपवन पंड्या, डॉ० शर्वा पण्डया ,डॉ. निशांत असवानी, डॉ. गौरव छाबड़ा, डॉ. मुकेश गर्ग, डॉ. रमेश पटेल, डॉ.जगदीश जीनगर डॉ० नीता किशनानी, डॉ० जूही निशांत असनानी सहित अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक अपनी पसंद के गीत प्रस्तुत करेंगे। समारोह में उपस्थित सभी चिकित्सकों का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए एसकेएम-2026 के सुपर-7 विजेता एवं सुरों की मंडली के सुरसाधक भी अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुतियाँ देंगे। संस्था ने उदयपुर के सभी संगीत प्रेमियों एवं समाजजनों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर हमारे जीवनरक्षक चिकित्सकों का उत्साहवर्धन करें, उनके गीतों का आनंद लें तथा उन्हें सम्मानित करने के इस अनूठे आयोजन के सहभागी बनें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *