LOADING

Type to search

चार अतिरिक्त प्रभारों के सहारे चल रहा प्रशासन

Uncategorized

चार अतिरिक्त प्रभारों के सहारे चल रहा प्रशासन

Share

IAS तबादलों के बाद उदयपुर में कई अहम पद रिक्त, संभागीय आयुक्त पर बढ़ा जिम्मेदारियों का बोझ
उदयपुर, 4 जून:
हालिया आईएएस तबादलों के बाद उदयपुर में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद खाली पड़े हैं, जिसके चलते संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को चार अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। नगर निगम, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए), जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग और देवस्थान विभाग सहित कई प्रमुख संस्थान फिलहाल अतिरिक्त प्रभार के भरोसे संचालित हो रहे हैं।
यूडीए से देवस्थान तक एक अधिकारी पर जिम्मेदारी
यूडीए आयुक्त राहुल जैन और जिला परिषद सीईओ रिया डाबी के तबादले के बाद इन पदों पर नई नियुक्तियां नहीं हुई हैं। यूडीए आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के पास है, जबकि यूडीए चेयरमैन और नगर निगम प्रशासक की जिम्मेदारी संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी निभा रही हैं। उधर, जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं देवस्थान विभाग के आयुक्त लक्ष्मी नारायण मंत्री के सेवानिवृत्त होने के बाद दोनों विभागों का अतिरिक्त चार्ज भी केवलरमानी को सौंपा गया है।
महत्वपूर्ण योजनाओं पर असर की आशंका
जिला परिषद सीईओ का दायित्व फिलहाल एसीईओ वीरमाराम के पास है। वहीं देवस्थान विभाग में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 जैसे बड़े कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। लगातार बढ़ते अतिरिक्त प्रभारों के बीच प्रशासनिक कार्यों की गति और निर्णय प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां प्रशासनिक दक्षता के लिए आवश्यक हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *