एडवोकेट बंसीलाल गवारिया बने कांग्रेस के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के शहर जिला अध्यक्ष
Share
नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में हर्ष, संगठन को मजबूत करने का जताया विश्वास
उदयपुर, 11 जुलाई: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ की अनुशंसा पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी ने एडवोकेट बंसीलाल गवारिया को उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
गवारिया की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ और प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि एडवोकेट बंसीलाल गवारिया के नेतृत्व में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक सशक्त करेगा तथा सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि गवारिया की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में नई ऊर्जा मिलेगी।
