LOADING

Type to search

3 साल बाद मिला हक, शक्तिनगर के प्रभावित 8 परिवारों को मिले भूखंड

Local

3 साल बाद मिला हक, शक्तिनगर के प्रभावित 8 परिवारों को मिले भूखंड

Share


उदयपुर, 13 अप्रैल: शक्तिनगर क्षेत्र के 8 परिवारों को आखिरकार 3 साल बाद उनके भूखंड मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए अपने मकान देने वाले इन परिवारों को अब राज्य सरकार ने वैकल्पिक प्लॉट आवंटित करने के आदेश जारी किए हैं।
यह मामला उस समय का है जब शक्तिनगर में संकरे रास्ते को चौड़ा करने के लिए नगर निगम ने कुछ मकानों का अधिग्रहण किया था। प्रभावित परिवारों को भरोसा दिया गया था कि उन्हें बदले में जमीन दी जाएगी, लेकिन लंबे समय तक फाइलें अटकी रहीं और लोग अपने हक के लिए भटकते रहे।
शहर विधायक ताराचंद जैन की पहल के बाद यह मामला तेजी से आगे बढ़ा। उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय कर फाइल को मंजूरी दिलवाई। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अब 4 परिवारों को हिरणमंगरी सेक्टर-11 में और 4 को नगर निगम क्षेत्र में प्लॉट दिए जाएंगे।
हालांकि, इन प्लॉट्स के लिए प्रभावितों को निर्धारित अंतर राशि जमा करनी होगी। अलग-अलग परिवारों के लिए यह राशि 69 हजार से लेकर 17 लाख रुपए तक तय की गई है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *