LOADING

Type to search

आगरा कैंट-असारवा ट्रेन अब स्थायी, किराए में 22% तक राहत

Local

आगरा कैंट-असारवा ट्रेन अब स्थायी, किराए में 22% तक राहत

Share

नए नंबर और टाइम टेबल जारी, सप्ताह में 5 दिन चलेगी ट्रेन
उदयपुर, 8 अप्रैल:
यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने आगरा कैंट-असारवा स्पेशल ट्रेन को स्थायी कर दिया है। लंबे समय से चल रही मांग को देखते हुए लिया गया यह निर्णय अब सफर को अधिक किफायती और नियमित बनाएगा। साथ ही ट्रेन के नंबर और समय सारणी में भी आंशिक बदलाव किया गया है।
अब यह ट्रेन नए नंबर 20178 (आगरा कैंट से असारवा) और 20177 (असारवा से आगरा कैंट) के रूप में सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी। आगरा कैंट से ट्रेन शाम 6:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:20 बजे उदयपुर और 11:00 बजे असारवा पहुंचेगी। वहीं असारवा से दोपहर 3:00 बजे चलकर शाम 7:25 बजे उदयपुर और अगले दिन सुबह 7:15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
ट्रेन के स्थायी होने से सबसे बड़ा फायदा किराए में कमी के रूप में मिला है। “स्पेशल” टैग हटने से सेकंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर श्रेणी में 20 से 22 प्रतिशत तक किराया कम हुआ है। पहले यह ट्रेन 01919-01920 नंबर से स्पेशल के रूप में चल रही थी, जिसे अब स्थायी कर यात्रियों को स्थायी राहत दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *