थाईलैंड में कृषिविज्ञानी डॉ. यादव को ‘बेस्ट पेपर अवॉर्ड’
Share
उदयपुर, 23 जून: महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के राजस्थान कृषि महाविद्यालय के मृदा विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. के.के. यादव को थाईलैंड के फुकेत में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘बेस्ट पेपर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन 15 से 20 जून तक “कृषि एवं संबद्ध विज्ञानों में नवोन्मेषी एवं वर्तमान प्रगति-2026” विषय पर आयोजित हुआ था। डॉ. यादव को “भिंडी की पैदावार पर सिंचाई और पर्यावरण-अनुकूल पॉलीमर का प्रभाव” विषय पर शोधपत्र की प्रस्तुति के लिए यह सम्मान मिला। उनके शोध में पाया गया कि इको-फ्रेंडली पॉलीमर के उपयोग से जल उपयोग दक्षता और भिंडी की पैदावार में वृद्धि होती है। इससे शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में सिंचाई अंतराल बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। सम्मेलन में उन्हें मृदा विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए ‘एक्सीलेंस इन टीचिंग अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया।
