LOADING

Type to search

उदयपुर में 2 करोड़ की रिश्वत लेते SOG के एडिशनल SP का कथित दलाल ट्रैप

crime

उदयपुर में 2 करोड़ की रिश्वत लेते SOG के एडिशनल SP का कथित दलाल ट्रैप

Share

एसीबी ने सज्जन कुमार को दबोचा, मुकदमे में मदद के नाम पर रकम लेने का आरोप; एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी की भूमिका की जांच
उदयपुर, 26 सितम्बर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को उदयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपए की रिश्वत राशि लेते एक कथित दलाल सज्जन कुमार को ट्रैप किया। एसीबी के अनुसार यह रकम एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी के लिए ली जा रही थी। कार्रवाई में परिवादी की ओर से दी गई शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई थी।
जानकारी के अनुसार, एसओजी में दर्ज एक मुकदमे में मदद अथवा राहत दिलाने के एवज में बड़ी रकम की मांग किए जाने की शिकायत एसीबी को मिली थी। शिकायत के गोपनीय सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। शनिवार को तय स्थान पर जैसे ही सज्जन कुमार ने 2 करोड़ रुपए की रिश्वत राशि स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया।
कार्रवाई एसीबी सीआई डॉ. सोनू शेखावत और एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के नेतृत्व में की गई। डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में हुई कार्रवाई को डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर अंजाम दिया गया।
सज्जन कुमार को ट्रैप करने के बाद एसीबी की टीम अब इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी की भूमिका की जांच कर रही है। एसीबी की ओर से मामले से जुड़े संभावित ठिकानों पर तलाशी और दस्तावेजों की जांच की कार्रवाई भी की जा रही है। प्रकरण में रिश्वत की मांग, रकम के लेन-देन और कथित तौर पर अधिकारी से जुड़े संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *