डूंगरपुर, 6 अप्रैल: दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवकी गांव में एक कच्चे मवेशी घर की दीवार ढहने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर 21 बकरियों की मौत हो गई, जबकि 3 बकरियां और 2 लोग घायल हो गए।
घटना के समय बकरियां दीवार की छाया में बैठी थीं और पास ही दो लोग खड़े थे। अचानक दीवार गिरने से सभी मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृत बकरियां परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थीं, जिससे अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की है और सहायता की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।