उदयपुर, 15 जुलाई: ‘आओ मंदिर चलें अभियान’ के तहत कुमावतपुरा स्थित श्री चारभुजा मंदिर में 51वें हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन कर महाभोग लगाया गया। धार्मिक संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए डॉ. कन्हैया लाल कुमावत द्वारा सभी हनुमान चालीसा पाठकों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट किए गए। वहीं शंकर साहू, विशाल कुमावत और कुंदन कुमावत ने उपस्थित बच्चों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। मंदिर के पुजारी बालमुकुंद आमेटा ने बच्चों को हनुमान जी की तरह वीर और रामभक्त बनने का संदेश दिया। अंत में संयोजक गोपाल कृष्ण कुमावत ने सभी भक्तों का आभार जताया।