राजस्थान बैडमिंटन संघ में उदयपुर के दो पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी

Share


उदयपुर, 15 जुलाई: राजस्थान बैडमिंटन संघ (आरबीए) ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न समितियों और पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। मानद सचिव के.के. शर्मा ने बताया कि राज्य में बैडमिंटन के विकास और सुचारू संचालन के उद्देश्य से यह गठन किया गया है। उदयपुर के सुधीर बक्षी को तकनीकी सलाहकार (टेक्निकल एडवाइजर) तथा कमल भंडारी को फाइनेंस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कपिल गुप्ता और रूपेश बालिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विभिन्न समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों की भी घोषणा की गई है। आरबीए के मानद सचिव सभी समितियों के संयोजक होंगे। के.के. शर्मा ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए राज्य में बैडमिंटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।