उदयपुर, 1 अक्टूबर: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत मावली का आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र नाहर मगरा (सालेरा कलां) राष्ट्रीय स्तर पर एनक्यूएएस प्रमाणित हुआ है। सीएमएचओ डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 22 अगस्त को राष्ट्रीय टीम ने केंद्र का वर्चुअल निरीक्षण किया। भारत सरकार की टीम में डॉ. अरशद आलम और डॉ. मोहसिन जुझारा शामिल रहे। सभी मानकों पर खरा उतरने पर केंद्र को 80.61 प्रतिशत अंक मिले। एसीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल ने टीम को बधाई दी। बीसीएमओ डॉ. मनोहर सिंह यादव, बीपीओ हितेश सामर, डॉ. जयंत खंडेलवाल, डॉ. भूपेंद्र जनवा, डॉ. पीयूष व्यास सहित टीम के प्रयासों से उपलब्धि मिली।