उदयपुर, 1 अक्टूबर: उदयपुर की पिट्ठू गेम खिलाड़ी पलक गुर्जर ने इंदौर के सेंट नोबर्ट स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं अंतरराष्ट्रीय चयन ट्रायल में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम इंडिया के चयन ट्रायल में जगह मिली। देशभर से चयनित खिलाड़ियों के बीच पलक ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आगामी महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिट्ठू गेम की प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। पलक ने बताया कि भारतीय टीम में स्थान बनाना उनका अगला लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वे पूरी मेहनत से तैयारी कर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना उनका सपना है। पलक पूर्व में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।