उदयपुर, 8 अगस्त: झूलेलाल युवा एवं नारी संघ की ओर से 15 अगस्त को सेक्टर-4 स्थित झूलेलाल भवन में 22वां विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे ध्वजारोहण से होगा। सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान और चिकित्सा शिविर चलेगा। इसमें आठ विशेषज्ञ चिकित्सक विभिन्न रोगों का नि:शुल्क परामर्श देंगे। आंखों की जांच के साथ जरूरतमंदों को चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बीपी, शुगर, रेटिनोपैथी और कैटरेक्ट संबंधी जांच व परामर्श की सुविधा भी रहेगी। रक्तदान के लिए महाराणा भूपाल चिकित्सालय का सहयोग रहेगा। संस्था ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।