उदयपुर, 7 अक्टूबर: सिंचाई अभियंताओं के द्वार के द्वितीय चरण के तहत इंजीनियर जय प्रकाश श्रीमाली के पंजाबी बाग, रूप सागर के पास स्थित आवास पहुंचकर उनकी कुशल-क्षेम पूछी गई। श्रीमाली लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस दौरान परिजनों ने उनके पीपीओ में पत्नी के नाम में सरनेम दर्ज नहीं होने की समस्या बताई। इसके समाधान के लिए उनके सेवानिवृत्ति स्थल जाखम परियोजना, धरियावद से अतिरिक्त निदेशक, पेंशन उदयपुर को पत्र भिजवाने की पहल की गई। संबंधित पेंशन कार्यालय में जाकर सुधार कराने और आदेश की प्रति उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई। इस पहल को कठिन समय में परिवार को सहयोग और संबल देने वाला प्रयास बताया गया। प्रस्तुति इंजी. पीयूष जोशी ने की।