आयड़ नदी किनारे आधुनिक जीवनशैली का नया ठिकानाः उदयपुर में लॉन्च हुई ‘आदिश्वर रिवेरिया’ आवासीय परियोजना

Share

उदयपुर, 21 जून: शहर के रियल एस्टेट क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। प्रतिष्ठित डेवलपर आदिश्वर इंफ्रा विजन प्रा. लि. ने हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित आयड़ नदी के किनारे अपनी महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजना ‘आदिश्वर रिवेरिया’ का शुभारंभ किया है। यह परियोजना आधुनिक सुविधाओं, प्राकृतिक सौंदर्य और प्रीमियम जीवनशैली का अनूठा संगम प्रस्तुत करती है।
कंपनी के निदेशक कमल जैन ने बताया कि अनुसार, परियोजना में कुल 176 प्रीमियम 2 एवं 3 बीएचके अपार्टमेंट्स विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें निवासियों के लिए 30 से अधिक अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना का उद्देश्य शहर के मध्य में रहते हुए भी शांत, सुरक्षित और उच्चस्तरीय जीवनशैली प्रदान करना है। प्रोजेक्ट में तीन फ्लोर पार्किंग की दी जा रही है।
आर्किटेक्ट कपिल जैन इन्टोदिया ने बताया कि ‘आदिश्वर रिवेरिया’ की सबसे बड़ी विशेषता इसका आकर्षक स्थान है। आयड़ नदी के सुरम्य तट पर स्थित यह आवासीय परिसर सुंदर रिवर व्यू के साथ-साथ स्कूल, अस्पताल, बाजार और व्यावसायिक केंद्रों तक आसान पहुंच प्रदान करता है। कंपनी का मानना है कि यह परियोजना उन परिवारों के लिए आदर्श साबित होगी जो आधुनिक शहरी सुविधाओं के साथ प्रकृति के सान्निध्य का अनुभव करना चाहते हैं।
परियोजना में मंदिर, स्विमिंग पूल, जिम, योग एवं मेडिटेशन एरिया, बैंक्वेट हॉल, मल्टीपर्पज हॉल, बच्चों के खेल क्षेत्र, इंडोर गेम्स, सीसीटीवी सुरक्षा, पावर बैकअप, ईवी चार्जिंग प्वाइंट, सोलर पैनल, जॉगिंग ट्रैक, वॉकिंग ट्रैक, मेंटल जिम तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
कंपनी के निदेशकों ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। परियोजना में भूकंपरोधी आरसीसी संरचना, आधुनिक प्लंबिंग सिस्टम, उन्नत इलेक्ट्रिकल फिटिंग्स, ऑटो-डोर लिफ्ट, फायर फाइटिंग सिस्टम और 24×7 सुरक्षा व्यवस्था जैसी व्यवस्थाएं शामिल की गई हैं।
कंपनी के निदेशकों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल आवास निर्माण नहीं, बल्कि लोगों को प्रेरणादायक और बेहतर जीवनशैली उपलब्ध कराना है। राजस्थान की समृद्ध विरासत और आधुनिक वास्तुकला के समन्वय से विकसित यह परियोजना उदयपुर के रियल एस्टेट क्षेत्र में नया मानदंड स्थापित करेगी। समारोह में शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी, आर्चीज़ के निदेशक ऋषभ भाणावत,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़,यशवन्त आंचलिया, एसआरजी के विनोद फान्दोत,सुमतिलाल वालावत, लक्ष्मीलाल वोरा,ड्रगस्टि एण्ड केमिस्ट एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन अरविन्द गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि यह परियोजना रेरा संख्या आरएजेके-पी-2026-5072 के अंतर्गत पंजीकृत एवं यूडीए, उदयपुर से स्वीकृत है।