संस्कारयुक्त शिक्षा से राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Share

उदयपुर, 6 अक्टूबर: विद्या भारती चित्तौड़ प्रान्त के प्रबन्ध समिति कार्यकर्ता सम्मेलन का मंगलवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि विद्या भारती में शिक्षा और संस्कार का अनूठा संयोजन है। जनजातीय क्षेत्रों में संस्था के प्रयास सराहनीय हैं। मुख्य वक्ता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मंत्री ब्रह्माजी राव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थी का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और नैतिक-आध्यात्मिक विकास होना चाहिए। उन्होंने भारतीय भाषाओं के सम्मान के साथ अंग्रेजी संचार कौशल, कौशल विकास और रोजगार सृजन पर जोर दिया। ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों में कार्य विस्तार, सरस्वती संस्कार केन्द्रों की स्थापना तथा मातृशक्ति और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।