गणपति पेट्रोल पंप के पास मिले थे जेवर, बिना लालच पेट्रोल पंप पर जमा कराए
फतहनगर, 6 अक्टूबर: गणपति पेट्रोल पंप के पास गिरे कीमती जेवर मिलने पर गिलूंड निवासी दीपक पारीक पुत्र गिरिराज पारीक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उन्हें बिना किसी लालच के पेट्रोल पंप पर जमा करा दिया। जेवर मिलने की सूचना के बाद उनके वास्तविक मालिक की तलाश की गई।
पहचान एवं पूरी तसल्ली के बाद जेवर उनके वास्तविक मालिक को वापस सौंप दिए गए। खास बात यह रही कि जेवर मिलने वाले दीपक पारीक ने स्वयं अपने हाथों से उन्हें मालिक को लौटाया। जेवर वापस मिलने पर संबंधित व्यक्ति एवं परिजनों ने दीपक पारीक का आभार जताते हुए उनकी ईमानदारी की सराहना की।
इस दौरान मुकेश खटीक, रोशन बैरवा, प्रकाश पुरी, विकास सोनी, प्रकाश देवड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि कीमती वस्तु मिलने के बाद उसे उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाना समाज में ईमानदारी और मानवीय मूल्यों का सकारात्मक संदेश देता है। संबंधित व्यक्ति ने दीपक पारीक का साधुवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।