गुणवत्ता में आयड़ स्वास्थ्य केंद्र ने हासिल किया राष्ट्रीय मुकाम

Share

राष्ट्रीय मूल्यांकन में 89.37% अंक के साथ एनक्यूएएस प्रमाणन, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर लगी मुहर
उदयपुर, 26 अक्टूबर
: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (एनक्यूएएस) के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयड़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित किया गया है। केंद्र ने गुणवत्ता मूल्यांकन में 89.37 प्रतिशत अंक हासिल किए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर प्रथम डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि गत 7 और 8 सितंबर को राष्ट्रीय टीम के सदस्य डॉ. अजय सिंह और डॉ. सुनीता दूहन ने केंद्र का निरीक्षण किया था। मूल्यांकन के आधार पर केंद्र को राष्ट्रीय प्रमाणन प्रदान किया गया।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रागिनी अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी। केंद्र के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. कैलाश शर्मा सहित जिला गुणवत्ता टीम के सदस्य डॉ. शुभम गोयल, डॉ. पीयूष व्यास, गणेश चौधरी, सुनील शर्मा, भूपेश रावल और केंद्र के स्टाफ ने प्रमाणन की प्रक्रिया में योगदान दिया। डॉ. कैलाश शर्मा ने सभी का आभार जताया।