घर से 500 मीटर दूर हादसा, अस्पताल पहुंचते ही युवक ने तोड़ा दम

Share

बांसवाड़ा, 2 जुलाई : बांसवाड़ा जिले के भूंगड़ा थाना क्षेत्र के खेर डाबरा गांव में बुधवार रात एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय बाइक सवार राहुल पुत्र भाणजी की मौत हो गई। राहुल रात करीब साढ़े आठ बजे घर से निकला था, लेकिन घर से महज 500 मीटर दूर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल राहुल काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी।
परिजन मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस में देरी होने पर घायल राहुल को बाइक पर बैठाकर महात्मा गांधी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
भूंगड़ा थाना पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होने से दुर्घटना होने की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।