एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित जिला अध्यक्ष मनोनीत

Share

उदयपुर, 10 अगस्त: अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी ने मंच का विस्तार करते हुए उदयपुर निवासी एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार जैमिनी, राष्ट्रीय महामंत्री हरिकिशन शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर तिवाड़ी की अनुशंसा पर किया गया। मंच ने पंडित को संपूर्ण उदयपुर जिले में सदस्य बनाने और कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया है। उनका कार्यक्षेत्र पूरा उदयपुर जिला रहेगा। मनोनयन अवधि 31 दिसंबर 2027 तक होगी। मंच ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन का विस्तार होगा तथा मंच के सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।