ऐश्वर्या कॉलेज के ‘अभिव्यक्ति’ महोत्सव का भव्य आगाज

Share

52 संस्थानों के 1600 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
उदयपुर, 7 मई:
ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के 30वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय “अभिव्यक्ति” सांस्कृतिक महोत्सव का गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। महोत्सव में 52 से अधिक शिक्षण संस्थानों के 1600 से ज्यादा विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. श्रद्धा गट्टानी, अतिथि डॉ. सुनीता कुमारी एवं रजत कहानीवाला का पारंपरिक स्वागत किया गया। प्राचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि “अभिव्यक्ति” विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने का माध्यम है।
कार्यक्रम में समूह गीत, डुएट डांस, काव्य पाठ और संगीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। एस.यू.पी.डब्ल्यू. कैम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। महोत्सव के आगामी चरण में साहित्यिक, संगीत और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि 11 मई को भव्य समापन समारोह होगा।