उदयपुर, 7 मई: विज्ञान समिति उदयपुर द्वारा चार दिवसीय ग्रीष्मकालीन विज्ञान चेतना शिविर 19 से 22 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर अशोक नगर स्थित आर्यभट्ट विज्ञान चेतना केन्द्र में प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक चलेगा।
मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि शिविर में विषय विशेषज्ञ बच्चों को विज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रयोग करवाएंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल और रोचक तरीके से समझने का अवसर मिलेगा।
समिति अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने कहा कि यह शिविर बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और वैज्ञानिक सोच विकसित करने का बेहतर अवसर है। शिविर में उदयपुर के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
शिविर में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को पूर्व पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा। आयोजन स्थल विज्ञान समिति, रोड नंबर 17, अशोक नगर, टीआरआई कॉलेज के पीछे स्थित है। संपर्क के लिए 9414164950 और 9783763575 नंबर जारी किए गए हैं।