अजय जैन को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

Share

उदयपुर, 12 मई: भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा अजय जैन को पीएचडी पूर्ण होने पर डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. महिपाल सिंह देवड़ा के निर्देशन में इंटरनेट ऑफ थिंग्स सुदृढ़ीकरण उद्यम स्थापना विश्लेषण विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने पर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की गई । डॉ. अजय जैन के शोध पत्र का प्रकाशन पूर्व में पोलैंड और वियतनाम में भी हो चुका है। डॉ. जैन फतह एकेडमी संस्थान फतहनगर के निदेशक पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।