उदयपुर, 12 मई: विज्ञान समिति नवाचार महिला प्रकोष्ठ मासिक कार्यशाला आज भव्य रूप से आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रख्यात वक्ता एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक यश जैन ने “नारी: परंपरा से प्रगति तक” विषय पर प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। लगभग 70 महिलाओं की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यशाला में विज्ञान समिति के कुल प्रमुख के.एल. कोठारी एवं संरक्षिका डॉ. पुष्पा जी कोठारी ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। नवाचार महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संगीता भानावत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की नवाचार महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित आज की कार्यशाला नारी शक्ति को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। यश जैन के प्रेरक व्याख्यान ने सभी को परंपरा और प्रगति के मधुर संतुलन की प्रेरणा दी।
कार्यशाला की व्यवस्था में आभा झवर, अनु नवेडिया, रेणु जैन, रेखा कोठारी, मंजुला शर्मा एवं मंजू पानेरी ने उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया। ई एम पी जैन, अशोक जैन , शांति लाल भंडारी विशेष आमंत्रित रहे।