आकोदड़ा बांध भी रीतने की कगार पर, अलसीगढ़ से मिल रहा सहारा

Share

उदयपुर में आज से हर तीसरे दिन पानी की सप्लाई, जलस्रोतों में घटते जलस्तर के चलते एहतियाती कदम
उदयपुर, 20 सितम्बर:
कम बारिश के कारण उदयपुर के जलस्रोतों में पानी की आवक घटने से शहर की पेयजल व्यवस्था पर संकट गहराने लगा है। जलदाय विभाग ने एहतियातन रविवार से शहर में 72 घंटे यानी हर तीसरे दिन पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य उपलब्ध जल भंडार को आगामी गर्मी तक सुरक्षित रखना है। मादड़ी बांध का जलस्तर शून्य हो चुका है, जबकि आकोदड़ा में 24 घंटे में जलस्तर 1.9 से घटकर 0.9 फीट रह गया। यहां से 25 क्यूसेक पानी लिया जा रहा है।
अलसीगढ़ से 266 क्यूसेक पानी:
शहर की जरूरत पूरी करने के लिए अलसीगढ़ बांध से 266 क्यूसेक पानी लिया जा रहा है। इसका जलस्तर 16 से घटकर 14.5 फीट रह गया है। सीसारमा और नांदेश्वर चैनल में बहाव जारी रहने से पिछोला का जलस्तर 7.2 फीट पहुंच गया है। फतहसागर में 5.10 फीट पानी है।