“टुगेदर वी ग्रो, टुगेदर वी राइज” की गूंज के बीच तंबोला और अंताक्षरी ने बांधा समां
उदयपुर, 20 सितम्बर: बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से शनिवार को अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड शोभागपुरा में बीसीआई कनेक्ट 3.0 का आयोजन किया गया। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सहयोग से हुए कार्यक्रम में बीसीआई के विभिन्न चैप्टर के सदस्यों ने भाग लिया। बिजनेस नेटवर्किंग के साथ जिंगल लॉन्च, बिजनेस प्रेजेंटेशन, तंबोला, अंताक्षरी और इंट्रोडक्शन राउंड प्रमुख आकर्षण रहे। आयोजन का प्रबंधन बीसीआई अल्फा ने किया।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर ऐकार्थ पुरोहित ने संस्था का नया जिंगल लॉन्च किया। जिंगल में “टुगेदर वी ग्रो, टुगेदर वी राइज” के माध्यम से साथ मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
बीसीआई अल्फा अध्यक्ष पुष्कर पुरोहित ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायियों को नेटवर्किंग और आपसी संवाद का मंच देना था। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ब्रांच मैनेजर विशाल गुप्ता ने बैंकिंग सेवाओं और बिजनेस बैंकिंग की जानकारी दी। तंबोला और अंताक्षरी में सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया। अंताक्षरी में ‘बीसीआई परवाने’ टीम विजेता रही। कार्यक्रम की एंकरिंग हीना पथिक ने की।