उदयपुर, 13 मई: आलोक गुरुकुल परिवार हिरण मगरी शाखा के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। घोषित परिणाम में विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर शहर में विद्यालय की उपलब्धि का परचम लहराया।
विद्यालय के प्रवक्ता मनमोहन भटनागर ने बताया कि वाणिज्य संकाय में छात्रा अवनी रावत ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं प्रेक्षा गमोत ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा दिया व्यास ने 92.6 प्रतिशत, गुंजित शर्मा ने 92 प्रतिशत, मानसी चौधरी ने 91 प्रतिशत, आष्का चौधरी ने 90.8 प्रतिशत तथा भाव्यांश ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमावत ने सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्राचार्य शशांक टांक एवं उप प्राचार्य जयपाल सिंह रावत ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।