निम्बाहेड़ा कार्यक्रम के बाद वायुसेना के विशेष विमान से अलवर रवाना हुए
उदयपुर, 16 अगस्त: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। दोनों नेता शनिवार रात उदयपुर पहुंचे थे। यहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
निम्बाहेड़ा में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पुनः महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से दोनों नेता वायुसेना के विशेष विमान से अलवर के लिए रवाना हुए।
एयरपोर्ट पर वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, समाजसेवी कृष्ण गोपाल पालीवाल, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, दलीचंद डांगी और पूर्व महापौर रजनी डांगी मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव जितेंद्र सोनी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर विजय कुमार सिंह, उदयपुर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन और मावली उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एयरपोर्ट पर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद रहीं।