फतहसागर की पाल पर मुख्यमंत्री का सहज अंदाज

Share

मॉर्निंग वॉक के दौरान आमजन से किया आत्मीय संवाद, बच्चों को बांटी चॉकलेट
उदयपुर, 16 अगस्त:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर प्रवास के दौरान फतहसागर झील की पाल पर मॉर्निंग वॉक कर आमजन से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री का सहज और अपनत्व भरा अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने आमजन के साथ चाय की चुस्कियां लीं और बुजुर्गों से स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी।
मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में हुआ। रविवार सुबह वे फतहसागर की पाल पर मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें दुलारते हुए चॉकलेट बांटी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर लोगों में उत्साह नजर आया। लोगों ने उनसे बातचीत की और उनके सहज व्यवहार की सराहना की।
इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, समाजसेवी गजपाल सिंह, पुष्कर तेली, देवीलाल सालवी और दीपक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। फतहसागर की खुशनुमा सुबह में मुख्यमंत्री का आमजन के बीच यह सहज संवाद जनप्रतिनिधि और जनता के बीच आत्मीय रिश्ते की तस्वीर पेश करता नजर आया।