उदयपुर, 4 अप्रैल: राजस्थान विद्यापीठ के लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बीएड (बाल विकास) एकीकृत पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग ने बताया कि यह पाठ्यक्रम शिक्षकों को सभी स्तरों के लिए तैयार करता है। समन्वयक प्रो. बी.एल. श्रीमाली के अनुसार प्रवेश परीक्षा 6 मई को आयोजित होगी। पिछले वर्षों में इस पाठ्यक्रम के छात्र विभिन्न शिक्षण पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। यह कोर्स शिक्षण कौशल और मनोवैज्ञानिक पद्धतियों पर आधारित है।