बीएपी सांसद ने सीएम की ‘ग्राम विकास चौपाल’ को बताया हाई-प्रोफाइल ड्रामा

Share

जनसुनवाई पर भी उठाए सवाल
डूंगरपुर, 23 मई:
भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के सांसद राजकुमार रोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बांसवाड़ा-डूंगरपुर दौरे और ‘ग्राम विकास चौपाल’ कार्यक्रम पर तीखा हमला बोला है। सांसद रोत ने कार्यक्रम को “हाई-प्रोफाइल ड्रामा भजन मंडली” बताते हुए कहा कि यह जनता के साथ छलावा है।
“जनसुनवाई का अर्थ ही बदल दिया”
रोत ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा राजनीतिक लाभ के लिए तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी क्षेत्रों में खुद को हितैषी दिखाने का प्रयास कर रही है, जबकि असल जनसुनवाई जैसी कोई व्यवस्था नहीं थी। उनके अनुसार आम जनता को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने नहीं दिया गया। यहां तक कि कई भाजपा नेताओं को भी प्रवेश नहीं मिला, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी रही।
वागड़ क्षेत्र के लिए उठाई परियोजना की मांग
सांसद रोत ने कहा कि माही बांध और सोम-कमला-अम्बा बांध से पानी लिफ्ट कर अन्य जिलों तक पहुंचाने के लिए 7 हजार करोड़ रुपए की परियोजना प्रस्तावित है। उन्होंने मांग की कि सरकार कम से कम 700 करोड़ रुपए की योजना मंजूर कर वागड़ क्षेत्र को राहत दे।
युवाओं के मुद्दे पर भी बोले
रोत ने कहा कि बेरोजगार युवाओं और सोशल एक्टिविस्ट्स के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों से देशभर के युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ मुहिम का जिक्र करते हुए कहा कि यह युवाओं के आत्मसम्मान से जुड़ा मुद्दा बन चुका है।