बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विज़िट ‘एस्सेंशिया लग्ज़री रिसॉर्ट एंड स्पा’ में संपन्न

Share

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कार्यप्रणाली समझने और नेटवर्किंग बढ़ाने का मिला अवसर
उदयपुर, 16 अप्रैल:
बिज़नेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के टूरिज्म चैप्टर की ओर से आयोजित वर्कप्लेस विज़िट उमरड़ा स्थित ‘एस्सेंशिया लग्ज़री रिसॉर्ट एंड स्पा’ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। शाम 5 से 7 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और नेटवर्किंग के अवसर प्राप्त किए।
बीसीआई टूरिज्म प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि इस तरह की वर्कप्लेस विज़िट्स सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों के कार्य संचालन को समझने और व्यावसायिक संबंध मजबूत करने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों की बारीकियों से अवगत कराना है, ताकि वे नए अवसरों की पहचान कर अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार ला सकें।
कार्यक्रम की होस्ट एवं बीसीआई टूरिज्म सेक्रेटरी स्वाति सरूपरिया ने बताया कि ‘एस्सेंशिया लग्ज़री रिसॉर्ट एंड स्पा’ की शुरुआत वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान हुई थी और आज यह एक प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी प्रॉपर्टी के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने प्रतिभागियों को रिसॉर्ट की सुविधाओं, सेवाओं और प्रबंधन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।
सेक्रेटरी सुरभि मेनारिया धींग ने कहा कि इस विज़िट से प्रतिभागियों को रिसॉर्ट मैनेजमेंट और संचालन के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी मिली, जबकि जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सदस्यों के बीच समन्वय, सहयोग और सीखने की संस्कृति को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. श्रद्धा गट्टानी, मुकेश माधवानी, स्वाति सरूपरिया, सुरभि मेनारिया धींग, अभय सिंघवी, उर्वशी सिंघवी, प्रियंका कोठारी, विनीता मोदी तथा स्वप्न कुमार दास सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।