अंशुल मोगरा को अध्यक्ष, शालिनी भटनागर सचिव और सीए वात्सल्य सोनी बने कोषाध्यक्ष
उदयपुर, 16 अप्रैल: देश के तेजी से उभरते बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बिज़नेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने उदयपुर में अपने आठवें चैप्टर ‘पिनेकल: योर गेटवे टू द टॉप’ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस चैप्टर का भव्य शुभारंभ 23 अप्रैल 2026 को होगा। नई टीम के गठन के साथ बीसीआई ने उदयपुर के व्यापारिक समुदाय को नेटवर्किंग, लर्निंग और ग्रोथ के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।
चैप्टर के अध्यक्ष अंशुल मोगरा ने शालिनी भटनागर को सचिव तथा सीए वात्सल्य सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा गया।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई का निरंतर विस्तार व्यापारिक समुदाय के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘पिनेकल’ चैप्टर की नई टीम संगठन के नेटवर्किंग, लर्निंग और ग्रोथ के विजन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
नवनियुक्त अध्यक्ष अंशुल मोगरा ने कहा कि शालिनी भटनागर की संगठनात्मक क्षमता और सीए वात्सल्य सोनी की वित्तीय विशेषज्ञता चैप्टर को मजबूत आधार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि पिनेकल चैप्टर का उद्देश्य केवल एक नेटवर्किंग ग्रुप बनना नहीं, बल्कि उद्यमियों के लिए ऐसा मंच तैयार करना है, जहां वे अपने व्यवसाय को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ा सकें।
उन्होंने बताया कि आगामी समय में चैप्टर की ओर से कई इनोवेटिव प्रोग्राम, बिजनेस मीट्स और नॉलेज-शेयरिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे, जो उदयपुर के व्यापारियों और उद्यमियों को नई संभावनाओं से जोड़ेंगे।
23 अप्रैल को होने वाला लॉन्चिंग समारोह शहर के व्यापारिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में उद्यमियों की भागीदारी अपेक्षित है।