बीसीआई उत्सव का “रॉयल वेडिंग्स एवं कॉर्पोरेट इवेंट्स” टॉक शो 6 को होटल बावा में

Share

व्यवसायियों और इवेंट प्रोफेशनल्स को मिलेगा नया नेटवर्किंग मंच
उदयपुर, 3 जून:
बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के इवेंट चैप्टर बीसीआई उत्सव की ओर से आगामी 6 जून को बावा होटल, हरिदास जी की मगरी, उदयपुर में “रॉयल वेडिंग्स एवं कॉर्पोरेट इवेंट्स टॉक शो” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के व्यवसायी, उद्यमी, इवेंट प्लानर, वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि और बीसीआई सदस्य भाग लेंगे।
बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि इस टॉक शो का उद्देश्य रॉयल वेडिंग्स एवं कॉर्पोरेट इवेंट्स क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, व्यवसायियों और प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे उद्योग में उभरते नए ट्रेंड्स, अवसरों, चुनौतियों और अनुभवों पर चर्चा कर सकें। उन्होंने कहा कि उदयपुर आज विश्व स्तर पर डेस्टिनेशन वेडिंग्स के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, वहीं कॉर्पोरेट इवेंट्स के क्षेत्र में भी लगातार नए अवसर विकसित हो रहे हैं। ऐसे में यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को नई जानकारियां, व्यावसायिक संपर्क और सहयोग के अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के दौरान लक्जरी एवं डेस्टिनेशन वेडिंग्स, कॉर्पोरेट इवेंट प्लानिंग, व्यवसायिक विकास एवं सहयोग, इंडस्ट्री नेटवर्किंग तथा इंटरएक्टिव टॉक सेशन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी प्रोफेशनल्स अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे प्रतिभागियों को उद्योग की वर्तमान और भविष्य की संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा।