बावड़ी खेड़ा के पास दर्दनाक हादसा, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
प्रतापगढ़, 27 अगस्त: प्रतापगढ़ में गुरुवार को बावड़ी खेड़ा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चित्तौड़गढ़ से प्रतापगढ़ आ रही रोडवेज बस की सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
दुर्घटना की सूचना मिलते ही धमोत्तर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक मदनलाल ने घायल बाइक सवार को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
पुलिस जुटी जांच में
धमोत्तर थाना प्रभारी घीसूलाल ने बताया कि बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।