भीलवाड़ा में दादा-पोती ने साथ भरा नामांकन

Share

21 साल की सानिया खानम वार्ड 6 से निर्दलीय मैदान में, बोलीं- ‘इट्स टाइम फॉर जेन-जी’
भीलवाड़ा, 27 अगस्त:
नगर निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन जहाजपुर में दादा-पोती की चुनावी जोड़ी चर्चा में रही। 21 वर्षीय सानिया खानम ने वार्ड 6 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया, वहीं उनके दादा नजीर सरवरी ने वार्ड 16 से निर्दलीय पर्चा भरा। दोनों एक साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
‘बदलाव चाहिए तो प्रक्रिया का हिस्सा बनें’
सानिया ने चुनाव लड़ने के फैसले को युवाओं की राजनीति में भागीदारी से जोड़ते हुए कहा, ‘इट्स टाइम फॉर जेन-जी।’ उनका कहना है कि युवा केवल बदलाव की बात न करें, बल्कि बदलाव की प्रक्रिया में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z प्रदर्शन से उन्हें चुनाव लड़ने की प्रेरणा मिली।
दादा ने बढ़ाया पोती का हौसला
सानिया के अनुसार चुनाव लड़ने का फैसला उनका खुद का था। जब उन्होंने दादा को बताया तो उन्होंने खुशी जताते हुए पूरा समर्थन दिया। सानिया किसी राजनीतिक संगठन के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी सोच और मुद्दों के साथ मैदान में हैं। जहाजपुर में पहले दिन कुल 7 नामांकन दाखिल हुए। आने वाले दिनों में नामांकन बढ़ने के साथ चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।