बीसीआई की पहली संयुक्त मासिक बैठक में बिजनेस ग्रोथ और नेटवर्किंग पर मंथन

Share

52 प्रतिशत उपस्थिति के साथ मेंबर्स ने दिखाई मजबूत भागीदारी, संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प
उदयपुर, 7 जुलाई:
बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई अल्फा और बीसीआई युवा चैप्टर की पहली संयुक्त ऑफिशियल मंथली मीटिंग का आयोजन रेडिसन ग्रीन, लेकसिटी मॉल में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। बैठक में बिजनेस नेटवर्किंग, संगठन विस्तार, सदस्य सहभागिता और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों चैप्टरों के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने संगठन के प्रति उनके विश्वास और प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि पहली ही मासिक बैठक में 52 प्रतिशत सदस्य उपस्थिति संगठन की मजबूती और सदस्यों के समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बैठक में प्राप्त सुझाव और नए विचार संगठन की भावी रणनीति को और अधिक प्रभावी बनाएंगे तथा बीसीआई को नए आयाम देंगे।
बीसीआई अल्फा के प्रेसिडेंट पुष्कर पुरोहित ने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में सदस्यों द्वारा दिखाई गई ऊर्जा, जुनून और प्रतिबद्धता आने वाले छह महीनों की सफलता की दिशा तय करेगी। वहीं बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने कहा कि मजबूत नेतृत्व, टीमवर्क और अनुभवी मार्गदर्शन के बल पर दिसंबर तक संगठन बिजनेस, नेटवर्किंग और मेंबर एंगेजमेंट के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
कार्यक्रम में बीसीआई अल्फा के चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर एवं फाउंडर मुकेश माधवानी ने पुष्कर पुरोहित और मीनाक्षी पालीवाल का सम्मान कर उनके नेतृत्व और संगठन के प्रति योगदान की सराहना की। इस अवसर पर पीयूष कोठारी, नयन जैन, रोहित पालीवाल, यतीन्द्र गढ़वाल, सीपी शर्मा, अरुण चौबीसा, अंकित सिसोदिया, निरंजन चौधरी, दिलीप बालचंदानी, अंकुश रांका, भरत पुरस्वानी, जन्मजय मेहता, लोकेश जोशी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।