बीसीआई कनेक्ट 2.0 में बिजनेस नेटवर्किंग को मिली नई उड़ान

Share

बीसीआई एप और वेबसाइट लॉन्च, उत्कृष्ट चैप्टर्स व सदस्यों को एक्सीलेंस अवॉर्ड से किया सम्मानित
उदयपुर, 28 जून
: बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) द्वारा आयोजित बीसीआई कनेक्ट 2.0 का भव्य आयोजन अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न चैप्टर्स के प्रेसीडेंट्स, पदाधिकारी, उद्योगपति, प्रोफेशनल्स और युवा उद्यमियों ने भाग लेकर बिजनेस नेटवर्किंग, रेफरल शेयरिंग और नए व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा की। समारोह का मुख्य आकर्षण बीसीआई की नई मोबाइल एप और वेबसाइट का शुभारंभ रहा, जिससे सदस्यों को डिजिटल नेटवर्किंग, प्रोफाइल विजिबिलिटी, रेफरल एक्सचेंज और बिजनेस प्रमोशन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चैप्टर्स, प्रेसीडेंट्स और सदस्यों को ग्रेटिट्यूड एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों को एक साझा मंच देकर सहयोग और व्यापारिक विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बीसीआई के मूल मंत्र “कनेक्ट, कोलैबोरेट एंड ग्रो” को संगठन की कार्यशैली का आधार बताया। बीसीआई एजुकेशन की प्रेसीडेंट अलका शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि बड़ाला क्लासेस के संस्थापक राहुल बड़ाला ने संघर्ष, अनुशासन और निरंतर सीखने को सफलता की कुंजी बताते हुए अपने प्रेरक अनुभव साझा किए।
समारोह में बीसीआई अल्फा को बेस्ट चैप्टर, देवेन्द्र सिंह करीर को बेस्ट प्रेसीडेंट तथा बीसीआई टूरिज्म को बेस्ट एक्टिविटी अवॉर्ड प्रदान किया गया। ग्रेटिट्यूड एक्सीलेंस अवॉर्ड से डॉ. श्रद्धा गट्टानी, अलका शर्मा, अंशुल मोगरा, देवेन्द्र सिंह करीर, संजीव पटवा, मीनाक्षी पालीवाल, अमृत मेहता, गिरिश शर्मा सहित कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अंकित सिसोदिया को बीसीआई एप एवं वेबसाइट डेवलपमेंट, डॉ. पूजा देविजा और हीना पथिक को उत्कृष्ट मंच संचालन, पीयूष कोठारी, आलोक गुप्ता तथा विक्रम माधवानी को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।