जैन समाज की शोभायात्रा में तीन महिलाओं से चेन-मंगलसूत्र लूटे

Share

उदयपुर, 12 जुलाई: शहर में जैन समाज की शोभायात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपट लिए। वारदात मुनि आदित्य सागर महाराज ससंघ के मंगल प्रवेश के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान हुई, जिसमें करीब एक हजार श्रद्धालु शामिल थे।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-11 स्थित आलोक स्कूल से जैन मंदिर के बीच अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। रेणुका जैन (53) के गले से ढाई तोला सोने का मंगलसूत्र, लीलादेवी सिंघवी (75) के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन और इन्द्रदेवी जैन (56) के गले से डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र झपट लिया गया। सूचना मिलते ही सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया।
थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। एक दिन पहले भी हिरणमगरी क्षेत्र में इसी तरह की चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी।