सांसद रावत का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Share

उदयपुर, 21 अगस्त: भाजपा एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को जयपुर पहुंचे सांसद डॉ. मन्नालाल रावत का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विधानसभा कार्यालय में स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने डॉ. रावत को पुष्पगुच्छ भेंट किया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में रावत एसटी वर्ग के उत्थान, संगठन की मजबूती और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए कार्य करेंगे। पूर्व विधायक एवं दौसा लोकसभा प्रत्याशी रहे कन्हैयालाल मीणा सहित कई नेताओं ने भी उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।