निगम चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व की मांग

Share


उदयपुर, 21 अगस्त: विप्र सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया और प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ से मुलाकात कर नगर निगम चुनाव में ब्राह्मण समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की। उन्होंने कहा कि निगम के करीब 22 वार्डों में ब्राह्मण समाज की बाहुल्यता है। इन क्षेत्रों में समाज के जीतने योग्य पुरुष एवं महिला कार्यकर्ताओं को टिकट देने का आग्रह किया गया। विप्र सेना पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी यदि उचित प्रतिनिधित्व देती है तो संगठन प्रत्याशियों को तन-मन-धन से सहयोग करेगा। संभाग मीडिया प्रभारी राजेश भट्ट ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को पार्टी द्वारा मांग पर गंभीरता से विचार किए जाने की उम्मीद है।