उदयपुर, 29 अक्टूबर: नारायण सेवा संस्थान और सीएसआर बॉक्स के तत्वावधान में आयोजित 13वें फॉर्मरली इंडिया सीएसआर एवं ईएसजी समिट का समापन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समिट में करीब 2,000 कॉरपोरेट प्रतिनिधियों और गैर सरकारी संगठनों ने भाग लिया। संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और कॉरपोरेट जगत के बीच साझेदारी जरूरतमंदों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने दिव्यांगजनों के उपचार, सुधारात्मक शल्य चिकित्सा, कृत्रिम अंग, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता से जुड़े संस्थान के कार्यों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री चौहान ने कॉरपोरेट जगत से ग्रामीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। समिट में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, चिकित्सा और ग्रामीण विकास में योगदान देने वालों को ‘डूइंग गुड फॉर भारत अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।