दंपती से लूट के मामले में दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और लूटी राशि बरामद
उदयपुर, 22 सितम्बर: अंबामाता थाना पुलिस ने दंपती से पर्स लूट के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चीरवा निवासी रोहित मेनारिया ने रिपोर्ट दी थी कि उसके माता-पिता धानमंडी से खरीदारी कर मोटरसाइकिल से चीरवा लौट रहे थे। सरकारी स्कूल पुलिया के पास पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उसकी माताजी के हाथ से पर्स छीन लिया। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। पर्स में करीब 25 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और सोने की चेन थी।
एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी प्रेम उर्फ प्रेमचंद उर्फ लाइगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी ललित प्रजापत और हीरालाल मीणा के साथ वारदात करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल और लूटी राशि बरामद की जा चुकी है। प्रेम उर्फ प्रेमचंद उर्फ लाइगर (22) निवासी शिवपुरा, बीड़ा, झाड़ोल को अब गिरफ्तार किया गया है।